Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़

रायपुर–देवभोग मार्ग पर बसों के खिलाफ सख्त कार्रवाई,


गरियाबंद: यात्री सुरक्षा और सड़क सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने के लिए गरियाबंद यातायात पुलिस ने रायपुर–देवभोग मार्ग पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ओवरलोडिंग और परमिट नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।
पुलिस जांच में पाया गया कि कई बसें निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को ढो रही थीं, जो सीधे तौर पर यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ है। साथ ही, कुछ बसें अपने निर्धारित रूट और समय-सारणी से हटकर संचालित हो रही थीं, जो परमिट शर्तों का स्पष्ट उल्लंघन है।


कार्रवाई के तहत कुल 6 बसों के खिलाफ मोटर यान अधिनियम (MV Act) के तहत चालानी कार्रवाई की गई, जिसमें ₹22,100 का जुर्माना वसूला गया। वहीं, 4 बसों पर विशेष रूप से ओवरलोडिंग और नियम उल्लंघन के मामलों में सख्त कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की जान जोखिम में डालने वाले बस संचालकों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि ओवरलोड वाहनों में यात्रा न करें और किसी भी प्रकार की अनियमितता दिखने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।
प्रशासन ने यह भी कहा कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि सड़क पर सुरक्षित और नियमों के अनुरूप यातायात सुनिश्चित किया जा सके।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Back to top button