Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाछत्तीसगढ़

धवलपुर रोड पर तेंदुए की संदिग्ध मौत: हादसा या साजिश? रिपोर्ट का इंतजार

मैनपुर (गरियाबंद): राष्ट्रीय राजमार्ग-130सी पर मैनपुर से करीब 10-12 किलोमीटर दूर धवलपुर मार्ग के किनारे एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिला। घटना से स्थानीय क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

Oplus_131072

मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
धवलपुर रेंज (राजस्व सीमा परागांव रपटा नाला) के वन विभाग के रेंजर कामता प्रसाद की मौजूदगी में मृत तेंदुए का पोस्टमार्टम पूरा किया गया। इसके बाद वन विभाग के नियमों के अनुसार शव का दाह-संस्कार कर दिया गया।
प्रारंभिक जांच में तेंदुए की मौत के पीछे दो मुख्य संभावनाएं सामने आ रही हैं — या तो पानी की तलाश में सड़क की ओर आना या किसी तेज रफ्तार वाहन से टक्कर। हालांकि, जहर देने की घटनाओं की आशंका भी जताई जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। वन विभाग ने स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असली कारण सामने आएगा।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस इलाके में पहले भी तेंदुओं की आवाजाही देखी गई है। जंगल से सटे क्षेत्र में पानी और भोजन की तलाश में वन्यजीव अक्सर सड़क किनारे तक पहुंच जाते हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि कोई भी वन्यजीव गतिविधि नजर आए तो तुरंत विभाग को सूचना दें और खुद कोई जोखिम न उठाएं।
वन विभाग ने मामले की जांच जारी रखने की बात कही है। यदि कोई अवैध गतिविधि सामने आई तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Back to top button