Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़

नेशनल हाईवे 130C मैनपुर-देवभोग मार्ग पर सुबह 4 बजे से चक्का जाम

Follow Us on Our Social Media
oplus_0

गरीयाबंद: नेशनल हाईवे 130सी (गरीयाबंद-देवभोग-ओडिशा मार्ग) पर मंगलवार सुबह 4 बजे से ग्रामीणों ने चक्का जाम शुरू कर दिया है। जुगाड़ गांव के पास सैकड़ों ग्रामीण हाईवे पर बैठकर लगातार नारेबाजी कर रहे हैं, जिसके कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। यात्री और अन्य वाहन चालक भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं।


जानकारी के अनुसार, अमाड-देवझर-अमली मार्ग पर पहले से बना पुल प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) विभाग ने बिना अनुमति तोड़ दिया था। इसके बाद नया पुल बनाने का काम भी शुरू नहीं किया गया। इसी के साथ क्षेत्र में सड़क, पुल और पुलिया बनाने की मांग को लेकर ग्रामीण लंबे समय से आंदोलनरत थे।
इससे पहले ग्रामीण मैनपुर पहुंचकर एसडीएम कार्यालय में कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंप चुके थे और चक्का जाम की चेतावनी भी दे चुके थे। मांगों का समाधान न होने पर उन्होंने आज तड़के 4 बजे हाईवे जाम कर दिया।
वर्तमान में चक्का जाम जारी है और यातायात पूरी तरह प्रभावित है। प्रशासन की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Related Articles

Back to top button