Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाछत्तीसगढ़

ऑपरेशन तलाश: गरियाबंद को प्रदेश में दूसरा स्थान, एक माह में 68 गुमशुदा बरामद

गरियाबंद: छत्तीसगढ़ में चलाए गए राज्य स्तरीय ऑपरेशन तलाश अभियान में गरियाबंद जिले ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। यह अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में संचालित किया गया।अधिकारियों के अनुसार, गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश के लिए जिले में राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में थाना स्तर पर विशेष टीमें गठित की गईं। अभियान के दौरान गरियाबंद पुलिस ने महज एक माह में कुल 68 गुमशुदा लोगों को खोजकर उनके परिजनों को सुरक्षित सुपुर्द किया।बरामद किए गए लोगों में 47 महिलाएं, 14 पुरुष और 7 बालिकाएं शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि अन्य जिलों और राज्यों के साथ समन्वय स्थापित कर यह सफलता हासिल की गई।इस अभियान से गुमशुदा लोगों के परिजनों के चेहरों पर खुशी लौटी है। पुलिस का कहना है कि ऐसे प्रयास आगे भी लगातार जारी रहेंगे और गुमशुदा मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।गरियाबंद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति के गुम होने पर तुरंत नजदीकी थाने में सूचना दर्ज कराएं, ताकि समय पर कार्रवाई कर सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित की जा सके।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Back to top button