Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाछत्तीसगढ़
Trending

450 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Follow Us on Our Social Media

महामसुंद। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सरायपाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 450 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब और परिवहन में प्रयुक्त कार समेत कुल 1.25 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध वाहन में अवैध शराब ले जाई जा रही है। इसके बाद सरायपाली थाना पुलिस ने बिजली कार्यालय दर्राभांठा के पास नाकाबंदी कर वाहन को रोका। तलाशी लेने पर मारुति कार क्रमांक CG 04 HA 3326 से 15 प्लास्टिक ड्रमों में भरी 450 लीटर महुआ शराब बरामद हुई।

आरोपी की पहचान फागुलाल थुरिया (26) निवासी शांति नगर कनकबीरा, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि वह शराब को बिक्री के लिए सरायपाली ला रहा था। जब्त शराब की कीमत करीब 90 हजार रुपये और वाहन की कीमत 35 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button