Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाछत्तीसगढ़
Trending

गरियाबंद में सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक, डायल-112 बेड़े में शामिल हुईं 8 नई गाड़ियां

Follow Us on Our Social Media

Gariaband Police की त्वरित आपातकालीन सेवा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए जिले को 8 नई अत्याधुनिक डायल-112 वाहन मिली हैं। इन वाहनों के शामिल होने से अब शहरी इलाकों के साथ दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में भी पुलिस सहायता पहले से अधिक तेजी से पहुंचेगी।

इन थाना क्षेत्रों को मिली नई गाड़ियां पुलिस मुख्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई नई डायल-112 गाड़ियों को जिले के

Gariaband .Panduka .Rajim. Fingeshwar .Chhura Mainpur .Amlipadar .Deobhog .थाना क्षेत्रों में तैनात किया गया है।

अब मिनटों में पहुंचेगी पुलिस

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नई डायल-112 गाड़ियों के आने से आपातकालीन कॉल मिलने के बाद पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम काफी कम होगा। कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही सबसे नजदीकी वाहन को तत्काल मौके के लिए रवाना किया जाएगा।GPS और आधुनिक तकनीक से लैसनई गाड़ियों में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम और आधुनिक संचार उपकरण लगाए गए हैं। इससे कंट्रोल रूम लगातार वाहनों की निगरानी कर सकेगा और जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता भेजी जा सकेगी।वनांचल क्षेत्रों को मिलेगा बड़ा फायदा मैनपुर, अमलीपदर और देवभोग जैसे दूरस्थ और वनांचल इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलेगा। अब दुर्घटना, अपराध, घरेलू हिंसा या अन्य संकट की स्थिति में पुलिस सहायता तेजी से उपलब्ध हो सकेगी।24 घंटे जारी रहेगी पेट्रोलिंगChhattisgarh Police के मुताबिक जिले के आठों थाना क्षेत्रों में चौबीसों घंटे निगरानी और पेट्रोलिंग व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

SP की नागरिकों से अपील पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से अपील की है कि सड़क दुर्घटना, आगजनी, अपराध या किसी भी आपात स्थिति में बिना संकोच 112 नंबर डायल करें। पुलिस हर समय जनता की सुरक्षा और सहायता के लिए तत्पर है।

Related Articles

Back to top button