Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

वित्तमंत्री ओपी चौधरी को जन्मदिन पर मिली शुभकामनाएं, सीएम साय ने दी बधाई

Follow Us on Our Social Media

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित कई जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रायगढ़ में क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं ने जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर जिस आत्मीयता और स्नेह के साथ शुभकामनाएं दीं, वह अत्यंत हृदयस्पर्शी रही।

उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि जन्मदिन के अवसर पर रायगढ़ विधायक कार्यालय में क्षेत्रवासियों, आमजनों और कार्यकर्ताओं से मिले प्रेम, समर्थन और आशीर्वाद से वे अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि जनता का यह विश्वास, स्नेह और सहयोग उनके लिए अनमोल है तथा जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।

जन्मदिन के मौके पर रायगढ़ सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button