Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाछत्तीसगढ़
Trending

एसईसीएल के डिप्टी मैनेजर की सिलेंडर विस्फोट में मौत

Follow Us on Our Social Media

कोरिया । जिले के एसईसीएल चरचा कॉलरी क्षेत्र स्थित चाइना ब्लॉक में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। रात करीब 9:30 बजे एक क्वार्टर में हुए गैस सिलेंडर विस्फोट में एसईसीएल के डिप्टी मैनेजर के. वी. नंदन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। धमाके के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस, बचाव दल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं जांच कार्य शुरू किया।

प्रारंभिक जांच में गैस सिलेंडर विस्फोट को हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक वजह का पता विस्तृत जांच और फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने क्षेत्र को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है।

के. वी. नंदन एसईसीएल के अनुभवी अधिकारियों में शामिल थे। उनकी अचानक मृत्यु की खबर से कर्मचारियों और अधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई है। सहकर्मियों ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठ, मेहनती और मिलनसार अधिकारी बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button