Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, अगले 5 दिन बारिश के आसार; कई जिलों में अलर्ट

Follow Us on Our Social Media

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। बीते 24 घंटे में अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि बलरामपुर जिले में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। इस दौरान कुछ इलाकों में भारी से अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। राजधानी रायपुर में भी सुबह से बारिश जारी है, जिससे कई सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

31 अगस्त को रायपुर में आसमान मेघमय रहने तथा कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने सुबह 10 बजे तक कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में बारिश, तेज हवा और आकाशीय बिजली गिरने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button