Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

खेत से दो मोटर पंप चोरी, तीन लोगों पर आरोप; पुराने मामलों में भी संदेह

Follow Us on Our Social Media

पिथौरा। पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम खुटेरी में खेतों से मोटर पंप चोरी का मामला सामने आया है। किसान की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी हुए दो मोटर पंपों की कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है। शिकायतकर्ता ने गांव में पहले हुई अन्य मोटर पंप और वायर चोरी की घटनाओं में भी इन्हीं लोगों के शामिल होने की आशंका जताई है।

पुलिस के अनुसार ग्राम खुटेरी निवासी गुलशन निषाद (27) खेती-किसानी का काम करता है। उसका फुन्नु बाहरा में खेत है, जहां सिंचाई के लिए दो अलग-अलग स्थानों पर 2-2 हॉर्सपावर के मोटर पंप लगाए गए थे।

शिकायत के मुताबिक 1 अगस्त की शाम करीब 7 बजे गुलशन खेत देखने गया था। उस समय दोनों मोटर पंप सुरक्षित थे। अगले दिन 2 अगस्त की सुबह करीब 7 बजे वह दोबारा खेत पहुंचा तो दोनों मोटर पंप गायब मिले। आसपास तलाश करने के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिलने पर उसने थाने में लिखित शिकायत दी।

शिकायतकर्ता के अनुसार गांव के छबि यादव, कौशल यादव, अंकेश्वर ध्रुव और तरुण निषाद ने उसे बताया कि मोटर पंप चोरी में चेतन निषाद, युगल किशोर साहू और बोधन ध्रुव के शामिल होने की बात सामने आई है। इसके आधार पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

शिकायत में यह भी बताया गया है कि घटना से पहले गांव में रघुनंदन पटेल, घनश्याम पटेल, कन्हैया साहू, रमेश बरिहा, चंचल सिन्हा और सुकलाल बरिहा के खेतों से मोटर पंप और वायर चोरी होने की घटनाएं हुई थीं। शिकायतकर्ता ने इन मामलों में भी उक्त आरोपियों पर संदेह जताया है। पुलिस अब दर्ज मामले की जांच के साथ पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं से संभावित संबंधों की भी पड़ताल कर रही है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button