Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़

मैनपुरकला में श्रद्धा और गौरव के साथ मनाया गया वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस

Follow Us on Our Social Media

मैनपुर। ग्राम मैनपुरकला में वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने रानी दुर्गावती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके शौर्य, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण को याद किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि रानी दुर्गावती का जीवन साहस, आत्मसम्मान और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने विदेशी आक्रमणकारियों के सामने कभी घुटने नहीं टेके और मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका संघर्ष आज भी समाज, विशेषकर युवाओं को अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़े होने और अपनी संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रेरित करता है।

इस अवसर पर ग्राम के सरपंच गज्जू नेगी, पूर्व सरपंच कमला बाई नागेश, दुलेंद्र नेगी, खेदू नेगी, गगन नेगी, शरद नेगी, भुनेश्वर नागेश, सेवकराम मरकाम, केजा बाई सोनी, दसोबाई, पुरुषोत्तम नागेश, महेंद्र नागेश, बीरबल नेगी एवं गोवर्धन ध्रुव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समाजजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी ने वीरांगना रानी दुर्गावती के आदर्शों पर चलने, समाज में शिक्षा, एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त बनाने तथा उनकी वीरगाथा को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का संकल्प लिया। उनके सम्मान में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

Related Articles

Back to top button