Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़महासमुंद
Trending

तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल यात्री को कुचला, ओडिशा निवासी मजदूर की मौत

Follow Us on Our Social Media

बसना। बसना थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक पैदल यात्री की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मृतक गणेश पुटेल (55 वर्ष), पिता नरहरि पुटेल, निवासी ग्राम कलंगापाली, थाना गायसेलेट, जिला बरगढ़ (ओडिशा), काम की तलाश में 1 जुलाई 2026 को बसना आया था।

उसी रात करीब 9 बजे वह बस स्टैंड बसना से मुख्य मार्ग की ओर पैदल जा रहा था। इसी दौरान ट्रक क्रमांक CG06 GJ 5371 के चालक ने कथित रूप से तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी।

हादसे में गणेश पुटेल की कमर के नीचे गंभीर चोटें आईं और कमर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बसना पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर बसना थाना पुलिस ने अस्पताल से प्राप्त मेमो के आधार पर मर्ग क्रमांक 98/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग कायम कर शव का पंचनामा तैयार किया। जांच के दौरान गवाहों एवं परिजनों के बयान दर्ज किए गए।

प्रथम दृष्टया जांच में ट्रक चालक की लापरवाही सामने आने पर पुलिस ने ट्रक क्रमांक CG06 GJ 5371 के चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button