Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़महासमुंद
Trending

बिछियां में घर-घर पहुंचीं स्वच्छता दीदियां, गीतों के साथ जगा रहीं साफ-सफाई का जनअभियान

Follow Us on Our Social Media

बसना। गांवों को स्वच्छ, सुंदर और कचरा मुक्त बनाने की दिशा में बसना विकासखंड की ग्राम पंचायत बिछिया (पो) प्रेरणादायी पहल के साथ नई पहचान बना रही है।

जिले में घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत रमेश नंदनवार के मार्गदर्शन में संचालित स्वच्छता अभियान अब ग्रामीणों के व्यवहार परिवर्तन का माध्यम बन रहा है।

ग्राम पंचायत में स्वच्छाग्रही समूह की दीदियां प्रतिदिन घर-घर पहुंचकर सूखे एवं गीले कचरे का पृथक संग्रहण कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैला रही हैं।

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत ग्राम पंचायत बिछिया (पो) में गार्बेज रिक्शा के माध्यम से सुबह से ही स्वच्छता संदेश और प्रेरक गीतों के साथ कचरा संग्रहण अभियान संचालित किया जा रहा है।

ग्रामीणों को साफ-सफाई अपनाने, कचरे को अलग-अलग रखने तथा अपने गांव को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा हैं।संग्रहित कचरे को ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र में लाकर पृथक्करण किया जा रहा है।

यहां सूखे एवं गीले कचरे को अलग करने के साथ प्लास्टिक अपशिष्ट को पृथक कर प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट गनेकेरा भेजने की तैयारी की जा रही है, जिससे पर्यावरण संरक्षण और अपशिष्ट प्रबंधन को मजबूती मिल रही है। इस दौरान ग्राम पंचायत की सरपंच रीना गड़तिया ने बताया कि स्वच्छ गांव केवल प्रशासनिक प्रयासों से नहीं बल्कि जनसहभागिता से संभव होता है।

घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था शुरू होने से ग्रामीणों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है और लोग स्वयं कचरे के पृथक्करण के प्रति जागरूक हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत का लक्ष्य केवल सफाई तक सीमित नहीं बल्कि स्वच्छ, स्वस्थ और पर्यावरण अनुकूल गांव का निर्माण करना है। वही ग्राम पंचायत के सचिव मेघनाथ पटेल ने कहा कि घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था का उद्देश्य केवल सफाई बनाए रखना नहीं, बल्कि ग्रामीणों में स्थायी स्वच्छता की आदत विकसित करना है।

उन्होंने ग्रामीणों से सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग देने तथा गांव को स्वच्छ रखने में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। इस अभियान को सफल बनाने में सरपंच रीना गड़तिया, सचिव मेघनाथ पटेल एवं जनपद सदस्य राजेश गड़तिया द्वारा स्वच्छाग्रही समूह की दीदियों को निरंतर सहयोग एवं मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button