Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

मखाना खेती बनेगी किसानों की नई आय का आधार: मंत्री रामविचार नेताम

Follow Us on Our Social Media

रायपुर, 02 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित अंबिकापुर की वित्तीय अनियमितताओं से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत देते हुए खरीफ ऋण वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सरकार की त्वरित पहल और कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम के विशेष प्रयासों से अब प्रभावित किसानों को समय पर कृषि ऋण, खाद और बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

बैंक से मिली जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले की चार प्रभावित समितियों के अंतर्गत 4,533 किसानों के लिए लगभग 111 करोड़ रुपये की ऋण सीमा (एनसीएल) स्वीकृत की गई है। इसके तहत शंकरगढ़ क्षेत्र के 1,542 किसानों, रामानुजगंज के 1,502 किसानों, रामचंद्रपुर के 1,320 किसानों तथा कुसमी क्षेत्र के 169 किसानों को ऋण सुविधा का लाभ मिलेगा।

खरीफ सीजन के लिए ऋण वितरण भी तेज गति से शुरू कर दिया गया है। अब तक 2,391 किसानों को कुल 5 करोड़ 81 लाख 65 हजार रुपये का खरीफ ऋण वितरित किया जा चुका है। इनमें रामानुजगंज के 1,575 किसानों को 4.83 करोड़ रुपये, शंकरगढ़ के 659 किसानों को 78.02 लाख रुपये तथा कुसमी के 157 किसानों को 19.61 लाख रुपये का ऋण दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2020-21 से 2023-24 के दौरान हुई वित्तीय अनियमितताओं के कारण प्रभावित किसानों को समय पर ऋण, खाद और बीज उपलब्ध नहीं हो पा रहे थे।

राज्य सरकार ने मामले में दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है तथा मामले की जांच जारी है।

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि प्रभावित किसानों को समय पर ऋण उपलब्ध कराकर खरीफ सीजन की बुवाई को गति दी जा रही है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी भी किसान को कृषि कार्यों के लिए वित्तीय संसाधनों की कमी का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी, संचालक कृषि राहुल देव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button