छत्तीसगढ़महासमुंद
Trending
एल्डरमैन नियुक्ति पर विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल से की विक्की सलूजा ने सौजन्य भेंट, जताया आभार
Follow Us on Our Social Media
Join Channel
Share On Group

रायपुर। बसना विधानसभा के विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल से उनके रायपुर स्थित निवास पर सौजन्य भेंट कर एल्डरमैन के रूप में नियुक्ति पर विक्की सलूजा ने आभार व्यक्त किया गया।
इस दौरान विधायक डॉ. अग्रवाल को सम्मानपूर्वक धन्यवाद देते हुए जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई गई।
भेंट के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं जनहित के विषयों पर भी चर्चा हुई। विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने जनप्रतिनिधियों से आम लोगों की समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर भाजपा के युवा नेता एवं आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुमीत सम्पत अग्रवाल भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी एल्डरमैन नियुक्ति पर शुभकामनाएं देते हुए जनहित में बेहतर कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।


