Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

पहली तेज बारिश में रायपुर रेलवे स्टेशन की खुली पोल, प्लेटफॉर्म की छत से झरने की तरह टपका पानी

Follow Us on Our Social Media

रायपुर। ए-1 श्रेणी में शामिल रायपुर रेलवे स्टेशन शनिवार को मानसून की पहली तेज बारिश में ही अव्यवस्थाओं का शिकार नजर आया। शाम करीब 5 बजे हुई जोरदार बारिश के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-1 के शेड से झरने की तरह पानी टपकने लगा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बारिश के दौरान छत के नीचे खड़े यात्री भी भीगने लगे। अचानक शेड से पानी गिरने पर प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी मच गई और ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री अपना सामान लेकर सूखी जगह की तलाश में इधर-उधर भागते नजर आए। प्लेटफॉर्म पर पानी भरने और लगातार रिसाव के कारण लोगों को आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

सबसे हैरानी की बात यह रही कि कुछ देर की बारिश में ही ए-1 श्रेणी के रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। स्टेशन पर मौजूद कई यात्रियों ने शेड से गिरते पानी और अव्यवस्था का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बारिश का असर गुढ़ियारी अंडरब्रिज में भी देखने को मिला। अंडरब्रिज में जलभराव होने से रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। शाम से लेकर रात तक यहां यातायात प्रभावित रहा और लोगों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button