Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़महासमुंद
Trending

महासमुंद में बारिश ने पकड़ी रफ्तार, सभी तहसीलों में अच्छी वर्षा

Follow Us on Our Social Media

महासमुंद, 7 जुलाई। जिले में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। जिला भू-अभिलेख शाखा द्वारा जारी दैनिक वर्षा रिपोर्ट के अनुसार 7 जुलाई को जिले में 208.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई।

वहीं 1 जून से 7 जुलाई तक जिले में कुल 1854.3 मिमी संचयी वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जो पिछले 10 वर्षों की औसत वर्षा 1551.8 मिमी की तुलना में 119.8 प्रतिशत है। जिले में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की जा रही है।

तहसीलवार वर्षा की बात करें तो सरायपाली में सबसे अधिक 417.5 मिमी संचयी वर्षा दर्ज की गई है। इसके बाद बसना में 248.5 मिमी, महासमुंद में 319.2 मिमी, पिथौरा में 380.6 मिमी, बागबाहरा में 258.7 मिमी और कोमाखान में 234.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

आज (7 जुलाई) की तहसीलवार वर्षा

  • महासमुंद – 38.1 मिमी
  • पिथौरा – 79.3 मिमी
  • बागबाहरा – 55.6 मिमी
  • सरायपाली – 31.2 मिमी
  • बसना – 13.9 मिमी
  • कोमाखान – 9.9 मिमी

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय रहने और कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के पास सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button