Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल: 19 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, कई नगर निगमों को मिले नए आयुक्त

Follow Us on Our Social Media

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के अधिकारियों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने बुधवार को 19 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में नगर निगमों के आयुक्तों समेत विभिन्न विभागों में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार अरुण कुमार वर्मा को नगर निगम धमतरी का आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं शशांक पांडे को छत्तीसगढ़ रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन का अतिरिक्त प्रबंध संचालक बनाया गया है।

इसके अलावा जी. आर. मरकाम को नगर निगम राजनांदगांव का आयुक्त, विजेंद्र सिंह को नगर निगम चिरमिरी का आयुक्त तथा इंद्रजीत बर्मन को संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं में अपर संचालक की जिम्मेदारी दी गई है।

सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य विभिन्न विभागों और नगरीय निकायों में प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाना माना जा रहा है। आदेश के साथ ही संबंधित अधिकारियों को नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button