Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाछत्तीसगढ़

मैनपुर में ‘गुजरात कनेक्शन’ का गांजा नेटवर्क बेनकाब!

Follow Us on Our Social Media

खबरी News ब्यूरो

गरियाबंद/मैनपुर। नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए गरियाबंद पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। मैनपुर थाना पुलिस ने रॉयल ढाबा के पास दबिश देकर गुजरात के कच्छ जिले के एक 23 वर्षीय युवक को 3 किलो अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रॉयल ढाबा के पास मेन रोड पर एक युवक गांजा लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी की पहचान भावेश भाई नाई (23), निवासी भचाउ, जिला कच्छ, गुजरात के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके काले रंग के पिट्ठू बैग से 3 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजे की कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई है। इसके अलावा आरोपी के पास से एक कीपैड मोबाइल भी जब्त किया गया। कुल जब्ती की कीमत 1,50,500 रुपये आंकी गई है

मैनपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देशन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सिद्धेश्वर प्रताप सिंह, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक दीपकुमार इकेश्वर, सउनि नकूल सिंह सिदार सहित मैनपुर थाना पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

पुलिस ने क्या-क्या किया जब्त?🔹 3 किलो अवैध गांजा — ₹1,50,000🔹 कीपैड मोबाइल — ₹500🔹 कुल जब्ती — ₹1,50,500 नशे के खिलाफ गरियाबंद पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

Related Articles

Back to top button