Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़महासमुंद
Trending

महासमुंद जिले में बारिश का जोर, अब तक औसत से 37.6% अधिक वर्षा

Follow Us on Our Social Media

महासमुंद। जिले में मानसून इस वर्ष मेहरबान नजर आ रहा है। जिला प्रशासन द्वारा जारी 18 अगस्त 2026 की दैनिक वर्षा रिपोर्ट के अनुसार, 1 जून 2026 से अब तक महासमुंद जिले में कुल 927.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। यह पिछले 10 वर्षों की इसी अवधि की औसत वर्षा 678.5 मिमी की तुलना में 137.6 प्रतिशत है।

तहसीलवार आंकड़ों के अनुसार सरायपाली में 1074.4 मिमी वर्षा दर्ज हुई है, जो पिछले 10 वर्षों की औसत वर्षा 638.3 मिमी की तुलना में 168.3 प्रतिशत है।

वहीं पिथौरा में 1098.4 मिमी (167.8%), बागबाहरा में 854.9 मिमी (134.5%), कोमाखान में 817.5 मिमी (135.4%), बसना में 906.3 मिमी (119.1%) और महासमुंद तहसील में 811.1 मिमी (108.3%) वर्षा दर्ज की गई है।

18 अगस्त को जिले में सबसे अधिक 141.2 मिमी वर्षा बागबाहरा तहसील में दर्ज की गई। इसके बाद महासमुंद में 115.4 मिमी, कोमाखान में 107.0 मिमी, पिथौरा में 37.5 मिमी, सरायपाली में 32.2 मिमी और बसना में 16.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। जिले में आज की कुल वर्षा 445.2 मिमी रही।

लगातार हो रही बारिश से जिले में खेती-किसानी को फायदा मिलने की उम्मीद है, वहीं निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। राज्य में भी आने वाले दिनों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है।

महासमुंद—811.1 मिमी | पिथौरा—1098.4 मिमी | बागबाहरा—854.9 मिमी | सरायपाली—1074.4 मिमी | बसना—906.3 मिमी | कोमाखान—817.5 मिमी।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button