Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़

रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को सीएम साय की बड़ी सौगात, 68 लाख खातों में आएगी महतारी वंदन की 31वीं किस्त

Follow Us on Our Social Media

बालोद। रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री मंगलवार को बालोद जिले के डौण्डीलोहारा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी करेंगे। इससे प्रदेश की करीब 68 लाख महिलाओं के बैंक खातों में राशि पहुंचेगी।

मुख्यमंत्री साय डौण्डीलोहारा के लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में आयोजित बिहान दीदी एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं के सम्मान समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली बिहान दीदियों और विभिन्न स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

कुपोषित बच्चों की माताओं को सुपोषण किट

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कुपोषण मुक्ति अभियान के तहत कुपोषित बच्चों की माताओं को सुपोषण किट वितरित करेंगे। इसके साथ ही ‘हर घर मुनगा’ अभियान के तहत समारोह में मौजूद महिलाओं को एक-एक मुनगा पौधा भी दिया जाएगा।

प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम पहुंचकर आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य एथलेटिक संघ के उपाध्यक्ष सौरभ लुनिया, नगर पंचायत डौण्डीलोहारा अध्यक्ष लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि चेमन देशमुख, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, एडीशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना, एसडीएम शिवनाथ बघेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button