Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसा

सरायपाली: 19 वर्षीय युवती दो दिन से लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई तलाश की गुहार

Follow Us on Our Social Media

सरायपाली। ग्राम चट्टीगिरोला से 19 वर्षीय चंद्रमा बुडेक उर्फ डोली के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। युवती 24 अगस्त की दोपहर करीब 2:30 बजे घर से बिना बताए निकली थी, जिसके बाद वापस नहीं लौटी।

परिजनों ने आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद पिता पुष्प कुमार बुडेक ने 26 अगस्त को सरायपाली थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस के अनुसार, युवती का रंग गोरा, चेहरा गोल, कद करीब 5 फीट, बाल काले और शरीर सामान्य है। घटना के समय उसने आसमानी रंग की जींस और गुलाबी टॉप पहन रखा था। उसकी पहचान के लिए बाएं हाथ पर ‘D’ अक्षर का गोदना भी बताया गया है। वह हिंदी, छत्तीसगढ़ी और उड़िया भाषा बोलती है।

पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 75/2026 दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। मामले की सूचना डीसीबी शाखा महासमुंद को भी भेजी गई है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button