Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसामहासमुंद

10 लीटर महुआ शराब के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

सिंघोड़ा। पुलिस ने ग्राम मानपाली रोड मंडी के पास कार्रवाई करते हुए 10 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब के साथ 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कीमत करीब 2 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त की शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि मानपाली रोड मंडी के पास एक युवक अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री के लिए रखे हुए है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और अरुण बाघ (19), निवासी मानपाली को पकड़ा।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से प्लास्टिक बोरी में रखी 10 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। शराब के संबंध में वैध दस्तावेज नहीं होने पर पुलिस ने उसे जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Back to top button