Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

धमतरी में 30 अगस्त को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श

Follow Us on Our Social Media

धमतरी। सरदार हर्षमीत सिंह अजमानी की स्मृति में पूज्य पंचायत सिंधी समाज समिति, धमतरी के संयुक्त तत्वावधान में तथा वी वाय हॉस्पिटल, रायपुर के सहयोग से 30 अगस्त को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक पूज्य पंचायत सिंधी समाज समिति धर्मशाला, आमापारा, धमतरी में लगेगा।

शिविर में वी वाय हॉस्पिटल के विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों को निःशुल्क परामर्श देंगे। वहीं अरविंदो नेत्रालय, रायपुर की टीम द्वारा निःशुल्क आंखों की जांच और चश्मा वितरण किया जाएगा।

शिविर में मैमोग्राफी से स्तन कैंसर की जांच, रक्तदान, ब्लड टेस्ट, ईसीजी, फिजियोथेरेपी और निःशुल्क दवा वितरण की सुविधा भी रहेगी।

ट्रॉमा एवं ऑर्थोपेडिक्स, हृदय, कैंसर, किडनी, पेट, चर्म, स्त्री रोग, बाल रोग, मस्तिष्क, ईएनटी, छाती रोग सहित अन्य विभागों के विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे। समिति ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ लेने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button