Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसामहासमुंद

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Follow Us on Our Social Media

पिथौरा। ग्राम बुन्देली निवासी 28 वर्षीय शेषनारायण बरिहा की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना 5 जून 2026 की शाम करीब 6:30 बजे ठाकुरदिया खुर्द-श्यामनगर पारा के पास हुई।

पुलिस के अनुसार, शेषनारायण अपनी मोटरसाइकिल CG 06 HE 1954 से पिथौरा से घरेलू काम निपटाकर घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही मोटरसाइकिल CG 06 HC 7401 के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में शेषनारायण के सिर में गंभीर चोट आई। परिजन उसे CHC पिथौरा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

मर्ग जांच के दौरान चश्मदीद सहित परिजनों के बयान दर्ज किए गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हेड इंजुरी बताया गया। जांच में हादसा आरोपी बाइक चालक की लापरवाही से होना पाए जाने पर पुलिस ने धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button