Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़महासमुंद
Trending

मां कामाख्या यात्रा से लौटे कार्यकर्ता, सांसद रूपकुमारी चौधरी को भेंट किया माता रानी का प्रसाद

Follow Us on Our Social Media

बसना। मां कामाख्या की पावन यात्रा से लौटने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने महासमुंद सांसद एवं भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी के निज निवास पहुंचकर माता रानी का प्रसाद भेंट किया।

इस दौरान जिला महामंत्री जितेन्द्र त्रिपाठी के साथ कार्यकर्ताओं ने सांसद से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।

इसके बाद कार्यकर्ताओं ने बसना विधानसभा संयोजक डॉ. एन.के. अग्रवाल से भी मुलाकात कर उन्हें मां कामाख्या का प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर धार्मिक यात्रा की जानकारी साझा करते हुए सभी ने माता रानी के आशीर्वाद की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू भी मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने धार्मिक आस्था और संगठनात्मक संपर्क के इस अवसर पर एक-दूसरे से मुलाकात कर शुभकामनाएं साझा कीं।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button