Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर गरियाबंद पुलिस की जनसेवा पहल, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों लोगों ने कराई जांच

Follow Us on Our Social Media

गरियाबंद, 7 जुलाई। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर गरियाबंद पुलिस और जिला परिवहन विभाग ने जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए मंगलवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में बड़ी संख्या में आम नागरिकों और वाहन चालकों ने पहुंचकर ब्लड प्रेशर (बीपी), शुगर (मधुमेह) तथा नेत्र परीक्षण सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचों का लाभ उठाया।

यह शिविर पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करण उके, उप पुलिस अधीक्षक लितेश सिंह और जिला परिवहन अधिकारी योगेश्वरी वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। आयोजन का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना था।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया। जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने नियमित स्वास्थ्य जांच और संतुलित जीवनशैली अपनाने की भी सलाह दी।

वाहन चालकों की आंखों की विशेष जांचसड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शिविर में वाहन चालकों के लिए विशेष नेत्र परीक्षण की व्यवस्था की गई। डॉक्टरों ने चालकों की दृष्टि क्षमता (आईसाइट) और कलर ब्लाइंडनेस की जांच की, ताकि सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके और सुरक्षित यातायात को बढ़ावा मिले।

पुलिस का मानवीय चेहरा आया सामने गरियाबंद पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। उनकी प्रेरणा से आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर समाज के प्रति पुलिस की जिम्मेदारी और सेवा भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सरोकारों और जनहित के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है।शिविर में शामिल नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित होते हैं, जहां समय पर स्वास्थ्य जांच की सुविधा आसानी से उपलब्ध नहीं हो पाती।

Related Articles

Back to top button