अपराध / हादसामहासमुंद
Trending
बिजली सब स्टेशन में ऑपरेटर से मारपीट, चार लोगों पर धमकी देने का आरोप
Follow Us on Our Social Media
Join Channel
Share On Group

सिंघोड़ा। नवरंगपुर 33/11 केवी सब स्टेशन में बिजली बंद होने की बात को लेकर विवाद हो गया। ऑपरेटर ने खगेश्वर साहू, राजेश साहू, केशव साहू और खीरसाय साहू पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
शिकायत के अनुसार, 5 अक्टूबर को बिजली सुधार कार्य के चलते लाइन बंद थी। इसी दौरान आरोपियों ने पहले विवाद किया और बाद में दोबारा सब स्टेशन पहुंचकर मारपीट की।
आरोप है कि राजेश साहू ने पत्थर से हमला करने की कोशिश की, जिससे बचने के दौरान ऑपरेटर के बाएं कंधे में चोट आई। मामले की शिकायत 6 अक्टूबर को सिंघोड़ा थाने में की गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।



