Follow Us on Our Social Media
धमतरी
Trending

डायल 112 कंट्रोल रूम में आरक्षक की संदिग्ध मौत, जांच शुरू

Follow Us on Our Social Media

धमतरी। रुद्री थाना क्षेत्र में डायल 112 में पदस्थ आरक्षक ओंकार सोनवानी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया गया कि वह नाइट ड्यूटी के लिए कंट्रोल रूम पहुंचा था, जहां रात करीब 8 से 8:30 बजे के बीच अचेत अवस्था में मिला।

साथी पुलिसकर्मियों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल धमतरी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतक बंगोली, कुरूद का निवासी बताया गया है। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Back to top button