अपराध / हादसामहासमुंद
Trending
20 लीटर महुआ के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
Follow Us on Our Social Media
Join Channel
Share On Group

बसना। पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम जीराडबरी-सावित्रीपुर जर्रा रोड पर एक आरोपी को 20 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया।
जब्त शराब की कीमत करीब 4 हजार रुपए और परिवहन में प्रयुक्त हीरो HF डीलक्स बाइक की कीमत करीब 60 हजार रुपए बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी चंद्रशेखर सिदार (32), निवासी जर्रा के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) सहित संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है। पूछताछ में आरोपी ने शराब सप्लाई करने वाले के रूप में आशा राम रात्रे का नाम बताया है। पुलिस मामले में आगे जांच कर रही है।



