Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसामहासमुंद
Trending

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, अज्ञात चालक के खिलाफ अपराध दर्ज

Follow Us on Our Social Media

बसना। बसना थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 35 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग जांच के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मृतक सूरज केंवट (35), निवासी दाबपाली, थाना झारबंद, जिला बरगढ़ (ओडिशा), अपनी पत्नी और बच्चे के साथ CG 06 GP 9467 बजाज CT-100 मोटरसाइकिल से गढ़पटनी  की ओर जा रहा था। इसी दौरान बसना में NH-53 बाईपास रोड क्रॉस करते समय सरायपाली से रायपुर की ओर जा रहे एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

हादसे में सूरज केंवट के सिर में गंभीर चोट आई। मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी उसकी पत्नी कौशल्या केंवट और बच्चे शिवांश को भी चोटें आईं। घायलों को उपचार के लिए बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था।

इलाज के दौरान 5 अक्टूबर 2026 की रात करीब 7:40 बजे सूरज केंवट की मौत हो गई। इसके बाद अग्रवाल नर्सिंग होम के सुरक्षा गार्ड नसीब राज नंद की सूचना पर बसना पुलिस ने मर्ग कायम किया।

मर्ग क्रमांक 133/2026, धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच के दौरान पुलिस ने परिजनों और गवाहों के बयान दर्ज किए। जांच में सामने आया कि अज्ञात वाहन चालक द्वारा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मारी गई थी।

मामले में बसना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 281, 125(ए), 106(1) बीएनएस एवं धारा 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस अब दुर्घटना में शामिल वाहन और चालक की पहचान करने के प्रयास में जुटी है। मामले की विवेचना प्रआर 683 डोलामणी भोई द्वारा की जा रही है।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button