Follow Us on Our Social Media
Cricketछत्तीसगढ़
Trending

नवा रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज की तैयारियां पूरी, सुरक्षा से लेकर पार्किंग तक पुख्ता इंतजाम

Follow Us on Our Social Media

रायपुर। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के बीच होने वाली टी-20 सीरीज को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में मैचों के सफल और सुरक्षित आयोजन के लिए विभिन्न विभागों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज के तहत 16, 18 और 20 अक्टूबर 2026 को तीन अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले जाएंगे। मुख्य सचिव ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग को पुलिस, प्रशासन और आयोजन से जुड़े सभी विभागों के साथ बेहतर समन्वय रखने के निर्देश दिए।

ई-टिकट से प्रवेश, ओपन वाई-फाई की सुविधा

दर्शकों की सुविधा के लिए टिकटों का वितरण ऑनलाइन किया जाएगा। ई-टिकट की आसानी से स्कैनिंग के लिए स्टेडियम परिसर में ओपन वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। टिकट पर स्टेडियम का नाम स्पष्ट रूप से दर्ज रहेगा। टिकट धारकों को निर्धारित अनुपात में पार्किंग पास भी दिए जाएंगे।

सीसीटीवी और ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष जोर

स्टेडियम और सभी पार्किंग क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पुलिस, एनआरडीए, सीएससीएस और बीसीसीआई के समन्वय से सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था संभाली जाएगी। बिजली व्यवस्था की जिम्मेदारी सीएसपीडीसीएल और ऊर्जा विभाग की होगी।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा नजदीकी अस्पतालों की मैपिंग की जाएगी और स्टेडियम में एम्बुलेंस तैनात रहेगी। आपात स्थिति तथा वीवीआईपी आवागमन के लिए ग्रीन कॉरिडोर निर्धारित किया गया है। फायर ब्रिगेड, पर्याप्त पानी और आपातकालीन रूट की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

मैचों के सुचारू संचालन के लिए रायपुर कलेक्टर की अध्यक्षता में लोकल सपोर्ट कमेटी गठित की गई है। इसमें पुलिस, खेल विभाग, परिवहन, पीडब्ल्यूडी, एनआरडीए और छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के प्रतिनिधि शामिल हैं।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button