Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री साय

Follow Us on Our Social Media

रायपुर, 8 अक्टूबर 2026। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर उठ रहे सवालों पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्थिति स्पष्ट कर दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तेलीबांधा चौक का नाम न तो बदला जा रहा है और न ही उसके मूल स्वरूप से कोई छेड़छाड़ की जाएगी। इसे लेकर किसी तरह का भ्रम रखने की जरूरत नहीं है।

मुख्यमंत्री साय ने मीडिया से चर्चा में बताया कि प्रदेश के 38 स्थानों पर ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’ विकसित किए जाएंगे। तेलीबांधा चौक भी इन स्थानों में शामिल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि तेलीबांधा चौक का नाम यथावत रहेगा और यहां केवल ‘सेवा ज्योति संकल्प’ की भावना के अनुरूप विकास कार्य किए जाएंगे।

25 साल की जनसेवा के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भी इसे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के रूप में मनाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर सेवा ज्योति संकल्प चौक विकसित किए जाने की पहल की जा रही है। इसका उद्देश्य सेवा, सुशासन और जनकल्याण की भावना को मजबूत करना है।

दुर्ग में जारी होगी महतारी वंदन की 32वीं किस्त

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि वे आज दुर्ग में आयोजित ‘सेवा सेतु’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की माताओं-बहनों के लिए संचालित महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त जारी की जाएगी।

उन्होंने प्रदेश की सभी माताओं-बहनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के हित और सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है।

दुर्ग जिले को मिलेगी विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘सेवा सेतु’ कार्यक्रम के दौरान दुर्ग जिले को विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों की सौगात भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सेवा, सुशासन और जनकल्याण की भावना के साथ छत्तीसगढ़ के प्रत्येक क्षेत्र और प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए निरंतर काम कर रही है।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button