Follow Us on Our Social Media
Accidentअपराध / हादसा
Trending

तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रहे युवक को मारी टक्कर, रायपुर में तोड़ा दम

Follow Us on Our Social Media

महासमुंद। जिले के झलप में सड़क हादसे में घायल ग्राम रूमेकेल निवासी कार्तिक खड़िया (36 वर्ष) की इलाज के दौरान रायपुर के डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मौत हो गई। मामले में पटेवा पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कार्तिक खड़िया 1 अगस्त 2026 की रात एनसीसी अस्पताल झलप से पैदल अपने गांव रूमेकेल जा रहा था। रात करीब 11:50 बजे वह झलप हाईस्कूल के पास एनएच-53 के सर्विस रोड पर पहुंचा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल क्रमांक CG-04-QW-3514 के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। हादसे में कार्तिक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को उपचार के लिए रायपुर के डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 3 अगस्त को सुबह 9 बजे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर ने सिर में गंभीर चोट के कारण क्रेनियोसेरेब्रल डैमेज को मृत्यु का कारण बताया है।

मामले में अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर रायपुर के गोलबाजार थाने में मर्ग कायम किया गया था। बाद में मर्ग डायरी पटेवा पुलिस को प्राप्त हुई। मृतक के पिता शिवप्रसाद खड़िया के कथन और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक के विरुद्ध अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button