Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाछत्तीसगढ़

MLA का नेम प्लेट लगाकर घूम रहा कार चालक गिरफ्तार, बाइकों को रौंदा भी

Follow Us on Our Social Media

कांकेर। खुद को VIP दिखाने का शौक अब बेहद आम हो चला है। ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर से सामने आया है, जहां एक शख्स ने अपनी कार पर फर्जी विधायक का नेमप्लेट लगाकर खूब उत्पात मचाया। शराब के नशे में युवक ने बस स्टैंड पर दो बाइकों को टक्कर मार दी, जिससे दो लोग घायल हो गए।

वहीं एक राहगीर को भी टक्कर मारते हुए चोट पहुंचाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जांच में सामने आया कि नरहरपुर नाम की कोई विधानसभा सीट कांकेर जिले में नहीं है।

नरहरपुर एक ब्लॉक है, जो कांकेर विधानसभा क्षेत्र में आता है। इस क्षेत्र के वर्तमान विधायक आशाराम नेताम हैं। पुलिस ने संजयपारा के रहने वाले आरोपी ड्राइवर आकाश नायक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने कार को जब्त कर जांच की तो उस पर भारत का प्रतीक चिन्ह अशोक स्तंभ और ‘विधायक नरहरपुर’ लिखा बोर्ड मिला।

फर्जी नेमप्लेट लगाकर गलत काम करने की आशंका के कारण पुलिस कार मालिक से पूछताछ कर रही है। आरोपी कार चालक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button