Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाछत्तीसगढ़
Trending

आमानाका पुलिस ने 3.50 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्करों को दबोचा

Follow Us on Our Social Media

रायपुर । राजधानी रायपुर की आमानाका पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 3 लाख 50 हजार रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो ट्रक में नशीली हेरोइन छिपाकर बेचने की फिराक में थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर ट्रक के जरिए हेरोइन की डिलीवरी करने वाले हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रेड मारकर आरोपियों हरदीप कुमार और मनजीत सिंह को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में दोनों ने खुद को पंजाब के तरणतारण जिले का निवासी बताया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 34.60 ग्राम हेरोइन, एक तौल मशीन, दो रेडमी मोबाइल फोन और एक ट्रेलर वाहन जब्त किया है। जब्त हेरोइन की अनुमानित कीमत बाजार में करीब साढ़े तीन लाख रुपये आंकी गई है।

आमानाका थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शहर में नशे के सौदागरों पर निगरानी लगातार रखी जा रही है और ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button