Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

नक्सलवाद पर ऐतिहासिक सफलता, विकास के नए दौर में छत्तीसगढ़: स्वप्निल तिवारी

Follow Us on Our Social Media

महासमुंद। प्रदेश में नक्सलवाद के खिलाफ मिल रही सफलता को ऐतिहासिक बताते हुए भाजपा जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी ने केंद्र और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि देश और प्रदेश के लिए गर्व का विषय है और इससे छत्तीसगढ़ अब विकास, शांति और समृद्धि के नए दौर में प्रवेश कर रहा है।

तिवारी ने कहा कि वर्षों से नक्सल समस्या से जूझ रहे प्रदेश के लिए यह बड़ी राहत की खबर है। उन्होंने इसका श्रेय नरेंद्र मोदी, अमित शाह, विष्णुदेव साय और विजय शर्मा के नेतृत्व में चलाए गए सख्त और सुनियोजित अभियान को दिया।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों की बहादुरी और रणनीति से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव दिख रहा है। अब वहां सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है।

साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों का भरोसा बढ़ा है।

तिवारी ने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ जल्द ही देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button