Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाछत्तीसगढ़
Trending

भाजपा शहर मंडल की बैठक में स्थापना दिवस की तैयारियों पर बनी रणनीति

Follow Us on Our Social Media

महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल द्वारा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक मंडल प्रभारी मोनिका साहू और सह प्रभारी एवं जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी की उपस्थिति में संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिक्का, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष पवन पटेल भी मौजूद रहे।

मंडल प्रभारी मोनिका साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने टीम गठन कर व्यवस्थित संचालन पर जोर देते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

सह प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने 6 अप्रैल के महत्व को बताते हुए कहा कि यह दिन पार्टी के लिए बेहद खास है और इसे यादगार बनाने के लिए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने प्रदेश और जिला नेतृत्व के निर्देशों की जानकारी देते हुए बताया कि 5 अप्रैल को भाजपा कार्यालयों में सजावट अभियान चलाया जाएगा, जिसमें विद्युत सजावट, पुष्पमाला, दीपमालिका और रंगोली शामिल होंगी।

उन्होंने आगे बताया कि 6 अप्रैल को ध्वजारोहण, मिठाई वितरण, आतिशबाजी और घर-घर दीप प्रज्वलन के साथ स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इसके अलावा कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर हैशटैग के माध्यम से भी इस आयोजन को साझा करेंगे। 7 अप्रैल को सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित होगा, वहीं 8 से 12 अप्रैल तक “गांव-बस्‍ती चलो अभियान” चलाया जाएगा, जिसके लिए प्रभारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

बैठक का संचालन महामंत्री अग्रज शर्मा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन महामंत्री मीना वर्मा द्वारा किया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से महिला मोर्चा जिला महामंत्री शुभ्रा शर्मा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमन वर्मा राकेश श्रीवास्तव, हनीश बग्गा, देवीचंद्र राठी, चंद्रशेखर बेलदार, पवन पटेल, पांडुरंग मदनकार, हाफिज कुरैशी, पीयूष साहू, सोनाघर सोनवानी, मुना साहू, राजेंद्र चंद्राकर, धनेश्वरी सोनवानी, माधुरी यदु, मधु यादव, कल्पना सूर्यवंशी, लक्ष्मी साहू, शुभ्रा शर्मा एवं दुर्गा सारवा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button