छत्तीसगढ़
Trending

सरायपाली CHC में तीसरा सफल सिजेरियन, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

सरायपाली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सरायपाली ने सुरक्षित मातृत्व के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

यहां चिकित्सकों की टीम ने सफलतापूर्वक तीसरा सिजेरियन (सी-सेक्शन) ऑपरेशन करते हुए 26 वर्षीय महिला नरगिस को स्वस्थ पुत्र का जन्म दिलाया। नवजात का वजन 3.200 किलोग्राम बताया गया है और प्रसव के बाद मां और शिशु दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

इस सफलता पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव ने पूरी टीम को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता सुरक्षित मातृत्व और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं आमजन तक पहुंचाना है, और सरायपाली CHC इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है।

इस ऑपरेशन को डॉ. संजय अग्रवाल, डॉ. के. वी. किरण कुमार, डॉ. कुणाल नायक, स्टाफ नर्स प्रगति शर्मा और समीर पटेल की टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया। यह उपलब्धि स्वास्थ्य केंद्र में बढ़ती विशेषज्ञता और सुविधाओं का प्रमाण है।

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, भविष्य में भी मातृत्व एवं नवजात स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को सुरक्षित प्रसव की सुविधा मिल सके।

Related Articles

Back to top button