अपराध / हादसाछत्तीसगढ़

राजिम में रेत माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, पैरी नदी से चैन माउंटेन सीज

गरियाबंद। जिले में अवैध खनिज उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर बीएस उइके के निर्देश पर खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने राजिम तहसील अंतर्गत ग्राम चौबेबांधा स्थित पैरी नदी क्षेत्र में छापेमार कार्रवाई की।प्रशासन को क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर 20 मई 2026 को संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान एक चैन माउंटेन मशीन को अवैध उत्खनन करते हुए पाया गया, जिसे तत्काल जब्त कर लिया गया।जब्त मशीन को सुरक्षा के मद्देनजर थाना पाण्डुका प्रभारी की अभिरक्षा में रखा गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संबंधित वाहन और उत्खननकर्ताओं के खिलाफ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।जिला प्रशासन ने कहा कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए टास्क फोर्स समिति लगातार निगरानी कर रही है और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button