छत्तीसगढ़

मैनपुर कला में विकास की नींव: विधायक निधि से भवन निर्माण का भूमि पूजन सम्पन्न

मैनपुर, 06 जून। तहसील मुख्यालय मैनपुर से लगे ग्राम पंचायत मैनपुर कला में विधायक निधि से स्वीकृत भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन आज विधिवत रूप से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अखिल भारतीय अमात गोंड समाज भाठीगढ़ राज 13 सर्कल के समस्त अध्यक्ष एवं वरिष्ठजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।भूमि पूजन कार्यक्रम ग्राम पंचायत मैनपुर कला के सरपंच श्री गज्जू नेगी के करकमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सामाजिक एकता और संगठनात्मक मजबूती पर विशेष चर्चा की गई।इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख समाजजनों में श्री गुजरात कमलेश, खेदू नेगी, टीकम कपिल, प्रेमसाय जगत, खेलन दीवान, अमृत नागेश, सुखराम नागेश, देवी सिंह, रतन नागेश, केजूराम नागेश सहित अनेक पदाधिकारी शामिल रहे। इसके अलावा श्रीमति लोकेश्वरी नेताम, उपसीन बाई नागेश, गीता बाई ठाकुर, प्रियंका कपिल, चन्द्र कुमार, गुमान सिंह, गोपीराम नेताम, भानुराम, लोकेश, चुनेश्वर, बुधराम, सियाराम ठाकुर, पवन ठाकुर, सुभाष मरकाम, देवेंद्र नेताम, जगतुराम, टेलर सिंह, प्रताप सिंह, शिव नागेश, महेंद्र नागेश, विश्राम नागेश, दौलत नेताम, कामदेव नागेश एवं भूषण कमलेश सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम में सभी ने भवन निर्माण को सामाजिक गतिविधियों एवं संगठनात्मक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया और निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण होने की कामना की।

Related Articles

Back to top button