Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

अवैध महुआ शराब से परेशान ग्रामीण महिलाएं, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

Follow Us on Our Social Media

महासमुंद, 09 जून। कलेक्टर जनदर्शन में पिथौरा विकासखंड के ग्राम भोकलूडीह की महिलाओं ने गांव में अवैध रूप से महुआ शराब बनाए जाने की शिकायत दर्ज कराई।

महिलाओं ने बताया कि गांव में महुआ शराब के निर्माण और बिक्री से सामाजिक वातावरण प्रभावित हो रहा है तथा इससे परिवारों और युवाओं पर नकारात्मक असर पड़ रहा है।

महिलाओं ने प्रशासन से अवैध शराब निर्माण पर रोक लगाने और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि गांव में शराब के कारण विभिन्न सामाजिक समस्याएं बढ़ रही हैं, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कलेक्टर ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रशासन ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button