Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाछत्तीसगढ़
Trending

केशलूर आरओबी निर्माण में लापरवाही पर सख्त रुख, ठेकेदार पर कार्रवाई शुरू

Follow Us on Our Social Media

बस्तर/रायपुर । केशलूर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण कार्य में कथित लापरवाही और धीमी प्रगति को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। हाल ही में बस्तर दौरे के दौरान किए गए निरीक्षण में पाया गया कि निर्माण कार्य निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप नहीं चल रहा है और ठेकेदार द्वारा गंभीर लापरवाही बरती जा रही है।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनसुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

अधिकारियों को निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने और निर्धारित समयसीमा में परियोजना पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यह भी कहा गया है कि विकास कार्यों की गुणवत्ता और गति से किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा।

प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के लिए केशलूर आरओबी परियोजना महत्वपूर्ण है, इसलिए कार्य में बाधा या लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button