Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़

करियर की उड़ान को मिला नया आसमान: अधिकारियों ने युवाओं को सफलता के दिए मंत्र

Follow Us on Our Social Media

गरियाबंद। जिले के युवाओं को उनके भविष्य की दिशा तय करने में मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा ऑक्शन हॉल में एक दिवसीय भव्य करियर काउंसलिंग सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बेरोजगार युवा-युवतियों, स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं तथा करियर विकल्पों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर बी.एस. उईके, पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर, जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर, वनमंडलाधिकारी शशिगानंद, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक वरुण जैन, अपर कलेक्टर ऋषा ठाकुर, डीएसपी गरिमा दादर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।अपने प्रेरक संबोधन में कलेक्टर बी.एस. उईके ने विद्यार्थियों को सफलता के मूल मंत्र बताते हुए कहा कि जीवन में लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर मेहनत और अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग करने, अपनी रुचि के अनुसार करियर का चयन करने तथा सोशल मीडिया जैसे अनावश्यक विचलनों से दूरी बनाकर लक्ष्य पर केंद्रित रहने की सलाह दी।पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि असफलता सफलता की राह में आने वाला एक पड़ाव मात्र है। यदि युवा अपनी गलतियों से सीख लेते हैं और निरंतर प्रयास करते हैं तो सफलता निश्चित रूप से उनके कदम चूमती है।

सेमिनार का सबसे आकर्षक हिस्सा खुला संवाद सत्र रहा, जहां विद्यार्थियों ने अधिकारियों से सीधे सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। छात्रों ने करियर चयन, परीक्षा की तैयारी, तनाव प्रबंधन और सफलता की रणनीतियों जैसे विषयों पर प्रश्न किए। अधिकारियों ने सरल और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने इस पहल को बेहद उपयोगी बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Back to top button