Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़महासमुंद
Trending

सराईपाली : ओम हॉस्पिटल में 20 जून को उपलब्ध रहेंगे यूरोलॉजिस्ट डॉ. राजेश अग्रवाल

Follow Us on Our Social Media

महासमुंद। जिले के सराईपाली स्थित ओम हॉस्पिटल में 20 जून 2026, शनिवार को गुर्दे एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश अग्रवाल मरीजों की जांच एवं परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगे।

डॉ. अग्रवाल सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक मरीजों का परीक्षण करेंगे।

डॉ. राजेश अग्रवाल एमबीबीएस, एमएस (जनरल सर्जरी), डीएनबी यूरोलॉजी, एफएमएएस तथा एयूए फेलोशिप (शिकागो, यूएसए) से प्रशिक्षित हैं। वे पूर्व में अपोलो अस्पताल, जुबली हिल्स हैदराबाद में सलाहकार के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

अस्पताल में गुर्दे की पथरी, मूत्रनली की पथरी, पेशाब में जलन, पेशाब में खून आना, पेशाब में रुकावट, मूत्राशय संबंधी समस्याएं, गुर्दे की सूजन एवं संक्रमण सहित विभिन्न यूरोलॉजी संबंधी रोगों का उपचार उपलब्ध रहेगा।

ऑपरेशन कराने के इच्छुक मरीजों से अपनी सभी जांच रिपोर्ट के साथ एक दिन पूर्व भर्ती होने का अनुरोध किया गया है।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार प्रत्येक गुरुवार को निःशुल्क परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध है।

साथ ही आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड एवं विभिन्न इंश्योरेंस योजनाओं के माध्यम से उपचार की सुविधा प्रदान की जा रही है। बीजू कार्ड धारकों के लिए निःशुल्क इलाज की व्यवस्था भी उपलब्ध है।

मरीजों की सुविधा के लिए अग्रिम पंजीयन अनिवार्य रखा गया है। अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों से समय रहते पंजीयन कराने और निर्धारित समय पर पहुंचकर विशेषज्ञ परामर्श का लाभ लेने की अपील की है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button