Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़महासमुंद
Trending

महासमुंद में झमाझम बारिश, सामान्य से 47.5% अधिक वर्षा दर्ज

Follow Us on Our Social Media

महासमुंद । जिले में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है। 29 जुलाई 2026 तक जिले में औसतन 698.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो पिछले 10 वर्षों के औसत 473.2 मिमी की तुलना में 47.5 प्रतिशत अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार जिले में इस वर्ष अब तक सामान्य से बेहतर वर्षा हुई है।

जिला वर्षा प्रतिवेदन के अनुसार सबसे अधिक 105.8 मिमी वर्षा मंगलवार को पिथौरा तहसील में दर्ज की गई। वहीं कोमाखान में 141.0 मिमी, बागबाहरा में 123.3 मिमी, बसना में 94.5 मिमी, सरायपाली में 77.6 मिमी तथा महासमुंद तहसील में 66.9 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

1 जून से 29 जुलाई तक की संचयी वर्षा पर नजर डालें तो पिथौरा में सबसे अधिक 895.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इसके अलावा सरायपाली में 876.2 मिमी, बसना में 759.1 मिमी, बागबाहरा में 569.5 मिमी, महासमुंद में 548.3 मिमी तथा कोमाखान में 541.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जिले में इस बार मानसून सामान्य से अधिक सक्रिय है, जिससे खरीफ फसलों की बुवाई और कृषि कार्यों को पर्याप्त लाभ मिल रहा है। हालांकि लगातार हो रही बारिश को देखते हुए निचले इलाकों और नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button