Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसामहासमुंद
Trending

मछली पकड़ने के पुराने विवाद में खूनी मारपीट,मामला दर्ज

Follow Us on Our Social Media

महासमुंद//बागबाहरा । जिले के एक गांव में मछली पकड़ने को लेकर करीब एक माह पहले हुए विवाद के बाद एक बार फिर मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता के अनुसार 18 अगस्त 2026 की शाम करीब 4:30 बजे पुराने विवाद को लेकर प्रीतम दीवान के साथ कहासुनी और गाली-गलौच हुई थी। इसके बाद वह मोंगरापाली चला गया।

शिकायत में बताया गया कि रात करीब 8:30 बजे जब वह वापस घर पहुंचा, तो घर के बाहर प्रीतम दीवान और उसका भाई भूवन दीवान मौजूद थे। शिकायतकर्ता को देखते ही दोनों ने पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौच शुरू कर दी। गाली देने से मना करने पर दोनों ने कथित तौर पर हाथ-मुक्के से मारपीट शुरू कर दी।

शोर सुनकर शिकायतकर्ता के माता-पिता घर से बाहर आए और बीच-बचाव करने लगे। आरोप है कि इस दौरान प्रीतम दीवान और भूवन दीवान ने शिकायतकर्ता के पिता और मां के साथ भी हाथ-मुक्का एवं डंडे से मारपीट की।

मारपीट के दौरान शिकायतकर्ता के पिता के सिर, माथे, बाएं हाथ और बाएं पैर में चोटें आईं तथा खून बहने लगा। घटना के दौरान धनीराम साहू और रोहित साहू मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया।

शिकायतकर्ता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। मामले में दोनों पक्षों के बयान और चोट संबंधी मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button