Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाछत्तीसगढ़

घरेलू विवाद में बीच-बचाव करने आए भतीजे पर महिला से मारपीट और गाली-गलौज का आरोप

Follow Us on Our Social Media

भरूवामुड़ा। ग्राम भरूवामुड़ा में घरेलू विवाद के दौरान एक महिला के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। महिला ने अपने भतीजे चन्द्रशेखर बघेल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

महिला के अनुसार, 21 अगस्त 2026 की शाम करीब 7:30 बजे वह अपने पति के साथ घरेलू बात को लेकर विवाद कर रही थी। इसी दौरान उसका भतीजा चन्द्रशेखर बघेल घर के सामने पहुंचा और पति-पत्नी के विवाद को लेकर कथित रूप से महिला के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा।

महिला ने बताया कि उसने चन्द्रशेखर से पति-पत्नी के मामले में बीच में नहीं पड़ने की बात कही। आरोप है कि इसके बाद चन्द्रशेखर ने महिला को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्का व लात से मारपीट कर उसे जमीन पर पटक दिया।

मारपीट के बाद महिला ने कमर, पीठ और सीने में दर्द होने की बात कही है। महिला के मुताबिक घटना के दौरान उसके पति सोनाधर बघेल, बेटी कुमारी पदमलया और गांव के देवी लाल नेताम मौके पर मौजूद थे, जिन्होंने घटना देखी और सुनी।

महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आरोपी द्वारा सार्वजनिक रूप से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दिए जाने से वह भयभीत है। उसने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से जुड़े गवाहों के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button