
ऑपरेशन निश्चय के तहत गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र से ओडिशा तक जुड़े तारगरियाबंद। रात का अंधेरा, NH-130C पर चेकिंग और ओडिशा की ओर से आती एक आयशर गाड़ी… पुलिस को शायद अंदाजा भी नहीं था कि इस वाहन की तलाशी अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का राज खोल देगी। गरियाबंद पुलिस ने “ऑपरेशन निश्चय” के तहत कार्रवाई करते हुए करीब 2 करोड़ रुपये कीमत का 400 किलो गांजा बरामद किया है। मामले में महाराष्ट्र और ओडिशा से जुड़े 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
तिरपाल के नीचे छिपा था गांजे का बड़ा जखीरा 24 अगस्त 2026 की रात देवभोग थाना क्षेत्र के खुटगांव चेक पोस्ट, NH-130C पर पुलिस टीम वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान ओडिशा की तरफ से नारंगी रंग का आयशर वाहन क्रमांक MH 06 BW 4144 पहुंचा।पुलिस ने वाहन को रोककर जांच की तो उसकी छत पर काले तिरपाल से ढके संदिग्ध पैकेट दिखाई दिए। तिरपाल हटाया गया तो पुलिस के सामने गांजे का बड़ा जखीरा था। अलग-अलग पैकेटों में रखे मादक पदार्थ का वजन करने पर कुल 400 किलोग्राम गांजा निकला।

पूछताछ में सामने आई ‘एस्कॉर्ट बाइक’ की कहानी वाहन में मौजूद संतोष अनंता मोहिते और सुमित सुभाष थोड़वे से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि उनके आगे एक नीले रंग की ग्लैमर मोटरसाइकिल OD 08 W 5814 चल रही है, जिस पर सवार दो व्यक्ति रास्ता दिखा रहे हैं।जानकारी मिलते ही पुलिस ने मोटरसाइकिल की तलाश शुरू की और दोनों सवारों को पकड़ लिया। उनकी पहचान पंकज अनंता मोहिते और जलंधर खम्हारी के रूप में हुई।इस तरह पुलिस को तस्करी के नेटवर्क की अगली कड़ी भी मिल गई।
महाराष्ट्र से निकले तस्कर, ओडिशा में मिला सप्लायर पूछताछ आगे बढ़ी तो गांजे की सप्लाई के स्रोत का भी खुलासा हुआ। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गांजा ओडिशा के कालाहांडी जिले के आमपानी थाना क्षेत्र स्थित डेंगागुड़ा निवासी विनोद दिसारी से लिया गया था।इसके बाद गरियाबंद पुलिस ने केवल वाहन और गांजा जब्त करने तक कार्रवाई सीमित नहीं रखी, बल्कि “एंड टू एंड” कार्रवाई करते हुए ओडिशा पहुंचकर कथित सप्लायर विनोद दिसारी को भी गिरफ्तार कर लिया।उसके कब्जे से गांजा के क्रय-विक्रय में इस्तेमाल किए जाने वाले 5 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए
एक कार्रवाई में 6.50 लाख नकद और दो वाहन जब्त पुलिस के मुताबिक पूरी कार्रवाई में—🚨 400 किलो गांजा — अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये🚨 आयशर वाहन MH 06 BW 4144 — करीब 20 लाख रुपये🚨 ग्लैमर मोटरसाइकिल OD 08 W 5814 — करीब 50 हजार रुपये🚨 3 मोबाइल फोन — करीब 15 हजार रुपये🚨 1.50 लाख रुपये नकद — मौके से बरामद🚨 5 लाख रुपये नकद — विनोद दिसारी के कब्जे से बरामदकुल 6.50 लाख रुपये नकद भी पुलिस ने जब्त किए हैं।
महाराष्ट्र और ओडिशा के 5 आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है—1. संतोष अनंता मोहिते, उम्र 49 वर्ष, महाराष्ट्र2. सुमित सुभाष थोड़वे, उम्र 35 वर्ष, महाराष्ट्र3. पंकज अनंता मोहिते, उम्र 47 वर्ष, महाराष्ट्र4. जलंधर खम्हारी, उम्र 43 वर्ष, कालाहांडी, ओडिशा5. विनोद दिसारी, उम्र 40 वर्ष, कालाहांडी, ओडिशा
NDPS Act के तहत मामला दर्ज पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ NDPS Act की धारा 20(B)(ii)(C) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
चेकपोस्ट की सख्ती ने खोली तस्करी की पूरी कड़ी इस कार्रवाई की खास बात यह रही कि पुलिस ने केवल 400 किलो गांजा पकड़कर मामला खत्म नहीं किया। वाहन में मौजूद आरोपियों से पूछताछ के बाद रास्ता दिखाने वाले बाइक सवारों तक पहुंच बनाई गई और फिर पूछताछ के आधार पर ओडिशा में मौजूद कथित सप्लायर तक पुलिस पहुंची।यानी चेकपोस्ट से शुरू हुई कार्रवाई गांजा पहुंचाने वाले नेटवर्क की अगली कड़ी तक पहुंच गई।गरियाबंद पुलिस की इस कार्रवाई से अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी से जुड़े नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा कसने का दावा किया गया है। पुलिस की सीमावर्ती क्षेत्रों और चेकपोस्टों पर निगरानी एवं संदिग्ध वाहनों की जांच आगे भी जारी रहेगी।







