Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाछत्तीसगढ़

सोशल मीडिया पर सीएम-डिप्टी सीएम के खिलाफ अमर्यादित वीडियो, शिकायत के बाद FIR दर्ज

Follow Us on Our Social Media

रायपुर। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा के खिलाफ कथित तौर पर अमर्यादित एवं अभद्र भाषा का इस्तेमाल किए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर राष्ट्रवादी विचारक वीरेंद्र दुबे ने रायपुर के सिविल लाइन थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के अनुसार, इंस्टाग्राम पर ‘सागर निर्मलकर’ नाम की आईडी से एक आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित किया गया। इसी वीडियो पर @quail.3131469 नामक आईडी से कथित रूप से अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने का भी आरोप है।

वीरेंद्र दुबे ने पुलिस से मामले में आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि संवैधानिक पदों पर आसीन जनप्रतिनिधियों के खिलाफ इस तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल सामाजिक सौहार्द और सार्वजनिक वातावरण को प्रभावित कर सकता है।

मीडिया से बातचीत में वीरेंद्र दुबे ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार और जनप्रतिनिधियों की आलोचना का अधिकार सभी को है, लेकिन आलोचना के नाम पर गाली-गलौज और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रवादी युवा ऐसे मामलों में कानूनी तरीके से आवाज उठाएगा और भविष्य में इस तरह की टिप्पणियां सामने आने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगा।

फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच के बाद वीडियो और टिप्पणियों से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट की सत्यता तथा आरोपों में शामिल व्यक्तियों की भूमिका स्पष्ट होगी। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button